छह: माह के अदनान जापानी बुखार से ग्रस्त/ अलीगढ भर्ती / हालत गम्भीर
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं- 9719216984
सहसवान । तहसील क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खैरू मैं उल्टी दस्त के बाद बुखार से पीड़ित छह: माह का बच्चा जापानी बुखार से पीड़ित अलीगढ मे चल रहा उपचार हालत गम्भीर बनी हुई है। बही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित के घर सहित उसके आसपास के घरो के लोगो का परीक्षण किया और बहां पर मलेरिया विभाग ने दवा का छिडकाव कराया बही दहगवा सीएचसी प्रभारी डा0 पीयूष सिंह के नेतृत्व मे एक स्वास्थ्य कैम्प लगाकर लोगो का परीक्षण कर दवा वितरण की गई।
ग्राम भवानीपुर खैरु निवासी शमशाद का छह:माह का पुत्र अदनान को अचानक उल्टी दस्त हो गये तो उसे गांव से ही दवा दिला दी थी उसके बाद उसे बुखार आ गया तो सहसवान के एक प्राईबेट क्लीनिक पर उपचार कराया जब उसकी कोई हालत मे सुधार नही आया तो बदायूँ ले गये। फिर भी कोई सुधार न होने पर बदायूँ से अलीगढ रेफर कर दिया जहां उसका टेस्ट कराया तो बच्चा जापानी बुखार से ग्रस्त पाया जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को लगी तो स्वास्थ्य विभाग मे हड़कंप मच गया। तो दहगवां सीएचसी प्रभारी डा.पियूष सिंह ने एक टीम का गठन कर टीम को गाँव भवानीपुर खैरु भेजा और उस घर के आसपास पास के लोगो को परीक्षण कर दवा वितरण की गई। इसके बाद मलेरिया विभाग ने गाँव जाकर गलियो व घरो मे दवा का छिडकाव कराया। बही दहगवा स्वास्थ्य विभाग की टीम हर रोज गाँव भवानीपुर खैरु जाकर लोगो को दवा व इसके बचाव के बारे मे लोगो को जानकारी दे रहे है। बही मासूम अदनान के पिता से फोन पर वात की तो उन्होने वताया कि अभी भी बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है उसका उपचार चल रहा है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं- 9719216984

