राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में करें सहयोग
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं- 9719216984
बदायूँ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मौ0 साजिद पीसीएस जे ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देषों के अनुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीष/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के निर्देषानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा दिनांक 13 अगस्त को जनपद-बदायूँ में समय पूर्वान्ह 10 बजे से राश्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीष/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ की अध्यक्षता में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीष/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में राज कुमार तृतीय, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं एवं मौ साजिद, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्धारा राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेषन विवादों के निस्तारण हेतु समस्त बैंक, भारत दूरसंचार एवं प्रषासनिक अधिकारियों तथा विद्युत अधिनियम की बैठक दिनांक 4 अगस्त को ली गयी। बैठक में, कोविड-19 से सम्बन्धित माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्धारा जारी निर्देषों को दृश्टिगत रखते हुए, प्री-लिटीगेषन विवादों (बैंक रिकवरी वाद, श्रम वाद, विद्युत एवं जल के बिल से सम्बन्धित षमनीय दण्ड वाद, राजस्व वाद, सेवानिवृति के परिलाभो सम्बन्धी मामले एवं अन्य सिविल वाद) (को अधिकाधिक निस्तारित किये जाने हेतु आवष्यक दिषा-निर्देष दिये गये।
इसके अतिरिक्त श्री राजबहादुर सिंह मौर्य, माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बदायूं, एवं मौ0 साजिद, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्धारा राष्ट्रीय लोक अदालत में पेन्डिग-लिटीगेषन विवादों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिवक्ताओं एवं बीमा कम्पनियों की बैठक आज दिनांक 4 अगस्त को ली गयी। बैठक में, कोविड-19 से सम्बन्धित माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्धारा जारी निर्देषों को दृश्टिगत रखते हुए, पेन्डिग -लिटीगेषन विवादों (मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद) को अधिकाधिक निस्तारित किये जाने हेतु आवष्यक दिषा-निर्देष दिये गये। इस सन्दर्भ में जनपद के जनसामान्य से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में, कोविड-19 से सम्बन्धित माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देषों को दृश्टिगत रखते हुए, उक्त राश्ट्रीय लोक अदालत में समय से उपस्थित होकर अपने-अपने वादों/विवादों को निस्तारित करवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं- 9719216984

