हाफडाला असुंतलित होकर पेड़ से टकराया,चालक व खलासी फरार घण्टो तड़पती रही किशोरी

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। गुरुवार की भोर लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम पल्हरी के निकट अयोध्या की ओर से आ रहा एक हाफडाला असुंतलित होकर पेड़ से टकरा गया घटना के बाद चालक व खलासी फरार हो गये तथा पेड़ एव वाहन के बीच फंसी 15 वर्षीय मूकबधिर किशोरी घण्टो तड़पती रही सूचना पर पहुँची पुलिस ने क्रेन से वाहन को खिंचवा कर बुरी तरह जख्मी किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पल्हरी बाजार के निकट गुरुवार की भोर अयोध्या की ओर से आ रहा हाफडाला नम्बर यूपी 32 एन एन 8353 असुंतलित होकर हाईवे के किनारे लगे पेड़ से टकरा गया हाफडाले में आगे की सीट पर बैठी एक 15 वर्षीय मूकबधिर किशोरी बुरी तरह फंस गयीं घटना के बाद हाफ डाला के चालक व खलासी फरार हो गये। सूचना के बाद पहुँची सफदरगंज पुलिस ने क्रेन मंगवा कर वाहन को खिंचवा कर जख्मी किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 जख्मी किशोरी की नही हो सकी शिनाख्त


हाईवे पर हुई दुर्घटना में पेड़ एव हाफडाला के बीच फंस कर बुरी तरह जख्मी मूकबधिर किशोरी कौन और कहा की है जिसका पता नही चल सका। दुर्घटनाग्रस्त हाफडाला पर लखनऊ सोनौली रोड़ कैरियर्स लिखा हुआ है। किशोरी वाहन चालक की कौन है इसको लेकर चर्चा है कि यदि चालक खलासी की कोई रिश्ते में होती तो इस तरह तड़पता छोड़कर फरार नही होते बहरहाल जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी का इलाज चल रहा है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!