पारिजात संस्थान का 33 वाँ स्थापना दिवस उल्लास के साथ मनाया गया….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज स्थित पारिजात संस्थान में पारिजात युवक समिति का 33 वाँ स्थापना दिवस विगत वर्षों की भांति उल्लास के साथ मनाया गया हालांकि संस्थापक रामनरेश रावत अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में भाग नही ले सके उन्होंने दूरभाष से कार्यक्रम में शामिल लोगों को आशीर्वाद वचन दिया।


ईशवन्दना से कार्यक्रम की शुरुआत होने के बाद पारिजात युवक समिति के संस्थापक पूर्व विधायक रामनरेश रावत ने दूरभाष के माध्यम से सभी साथियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि संस्था ने सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक व राजदार्शनिक बिन्दुओं पर कार्य करते हुए 33 वर्ष पूर्ण किये हैं। इस अवधि में संस्था ने माता-पिता सम्मान समारोह, आवासीय विद्यालय ‘पहलाकदम’, जैसे अनेकों कार्य किये जिसे समाज व सरकार ने मान्यता दी है और लागू भी किया है। सभी सदस्यों से अपेक्षा की कि आगे भी ऐसे कार्य किये जाते रहें। समिति के महामन्त्री जगतजीत सिंह ने कहा कि आज से 33 वर्ष पहले 18 अगस्त 1989 को बाराबंकी जनपद के बरोलिया गॉव में स्थित महाभारत कालीन कल्प वृक्ष ‘पारिजात’ के नीचे राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित रामनरेश रावत के आवाहन पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने पारिजात युवक समिति नामक संस्था का गठन किया था गठनोपरान्त अलग-अलग स्थानों पर 85 शिविरों का आयोजन कर सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक व राजदार्शनिक पांच बिन्दुओं पर कार्य करते हुए समाज को नयी दिशा देने का काम किया। स्थापना के 5 वर्ष की अवधि पूर्ण होने पर एक वर्ष का आवीसीय शिविर सफदरगंज में किया गया और पारिजात संस्थान की स्थापना की गयी। इसी के बाद से आज तक संस्था ने सरकार व यूनीसेफ, केयर इण्डिया व अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर सिफ्सा, वैकल्पिक शिक्षा, उ0प्र0भूमि सुधार निगम, आवासीय विद्यालय पहला कदम, एड्स जागरूकता अभियान, समेकित पोषण एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम, किसान विद्यालय, यू0पी0 डास्प और कौशल विकास जैसे कार्यक्रम करती चली आ रही है ।
संस्थापक रामनरेश रावत के सुपुत्र अरूण प्रताप सिंह रावत ने कहा कि पारिजात युवक समिति का गठन जिस मिशन को लेकर किया गया था उसे और गतिशील बनाते हुुए सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक व राजदार्शनिक पांच बिन्दुओं को मजबूत करते हुए आगे बढ़ते रहना है। संस्था अध्यक्ष रामशंकर रावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समिति के निरंतर सफलता की बधाई दी। इस मौके पर सत्यनाम रावत, परशुराम, सतीश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!