गौ आश्रय स्थल पर साफ-सफाई बनी रहे: डा. आदर्श डीएम ने किया गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। जिलाधिकारी डाॅ. आदर्श सिंह ने विकास खण्ड फतेहपुर अन्तर्गत मवैय्या गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील फतेहपुर मे कल्याणी नदी को मूल स्वरूप में लाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कल्याणी नदी का अस्तित्व बचाने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। कल्याणी नदी को मूल स्वरूप में लाने के लिए मनरेगा से कार्य कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी सहयोग के लिए बाढ़ खण्ड के अधिकारियों द्वारा भी कार्य कराया जायेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता बाढ़ कार्य खण्ड, डीसी मनरेगा को कल्याणी नदी को मूलस्वरूप में लाने के लिए कहा। गौ आश्रय स्थल पर साफ-सफाई प्रत्येक दशा में बनी रहे। गौ आश्रय स्थल पर एक शेड ऐसा बना रहे, जहां पर बीमार पशुओं की देख-रेख की जाये। सफीपुर गौ आश्रय स्थल, ग्राम भंथरी गौ आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी फतेहपुर पंकज कुमार, डीसी मनरेगा, उपनिदेशक सूचना कुमकुम शर्मा सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!