बाराबंकी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्ति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में राजकीय इण्टर कालेज के मैदान में 08 से 11 फरवरी तक सम्पन्न होने वाले जन जागरण, व्यसन मुक्ति आन्दोलन एवं 51 कुण्डी गायत्री महायज्ञ समारोह की सभी तैयारियां सायंकाल तक पूर्ण हो गयी हैं। शनिवार 08 फरवरी को प्रातःकाल भव्य कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ हो जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी उमाकान्त बाजपेयी ने बताया कि प्रातः 10ः00 बजे गायत्री शक्तिपीठ बाराबंकी एवं आजाद नगर स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ से दोनों स्थानों से पीत परिधानों में सुसजित होकर महिलाएँ सिर पर कलश धारण करके जयघोष करते हुए संपूर्ण नगर का बैण्ड, बाजे के साथ भ्रमण करेंगी। कलश यात्रा में महापुरूषों एवं देवशक्तियों के जीवन दर्शन से सम्बन्धित झाकियाँ भी यात्रा की शोभा बढ़ायेंगी। जनपद के समस्त ब्लाक संयोजक, न्याय पंचायत संयोजक, प्रज्ञा मण्डल, महिला मण्डलों के संचालक समयदानी कार्यकर्ताओं के साथ कई जनपदों लखनऊ, अयोध्या, सीतापुर, हरदोई से मिशन के नैष्ठिक साधक सम्मिलित होंगे। जिला संयुक्त समन्वय समिति गायत्री परिवार ट्रस्ट, गायत्री शक्ति पीठ बाराबंकी द्वारा कार्यक्रम को शानदार ढंग से सम्पन्न कराने के लिए समयदानी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा, आवास, भोजनालय, वित्त, साहित्य स्टाल, प्रदर्शिनी, यज्ञशाला, संस्कारशाल, प्रवचन मंच आदि कई विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। सम्पूर्ण नगर का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा आयोजन स्थल पर पहुँचेगी जहाँ देवशक्तियों के पूजन अर्चन के साथ कलशों को स्थापित किया जायेगा। सायंकाल प्रवचन मंच पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी केन्द्रीय टोली द्वारा युग संगीत प्रसारित होगा। संस्कार शाला में पुंसवन, नामकरण, विद्याराम, अन्नपराशन, यज्ञोपवीत, विवाहदिवस्तोस्व समेत समस्त षोडश संस्कार सम्पन्न होंगे।
Related Posts

