लोक अदालत में कुल-65 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया ।
https://www.smnews24.com/?p=5313&preview=true
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर श्री राम अचल यादव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दिनांक-08.02.2020 को राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद बाराबंकी में राजस्व, बैंकों, विभिन्न विभागों एवं सिविल कोर्ट बाराबंकी के समस्त न्यायालयों द्वारा समग्र रूप से कुल-27,975 मामलों का निस्तारण कर कुल रू-8,96,66,164.00/-अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप में जमा कराया गया।
उक्त निस्तारित मामलों में सिविल कोर्ट बाराबंकी के विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल-1445 वादों का निस्तारण करते हुए कुल-1,72,84,765.00/- धनराशि अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप वसूल किया गया।प्री-लेटिगेशन स्तर पर राजस्व विभाग, बैंकों, विभिन्न विभागों के कुल-26,530 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल-7,23,81,399.00/- धनराशि वसूल किया गया।नोडल अधिकारी श्री अशोक कुमार यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय द्वारा बताया कि जनपद न्यायाधीश श्री राम अचल यादव द्वारा कुल 03 वादों का निस्तारण किया गया। अन्य अपर जिला एवं सत्र न्यायालयों द्वारा 40 मुकदमों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 05 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय एवं अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालयों द्वारा कुल-65 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया ।
न्यायिक दण्डाधिकारियों द्वारा कुल-1323 मामलों को निस्तारित करते हुए धनराशि रू0-3,07,410.00 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया।
दीवानी न्यायालयों द्वारा कुल-48 वादों का निस्तारण करते हुए कुल जिसमें 35 उत्तराधिकार वादों को निस्तारित करते हुए रू0-1,50,42,355.00 के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।पूर्ण कालिक सचिव श्री नन्द कुमार द्वारा बताया गया कि जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों से कुल-10737 वादों का निस्तारण किया गया। जिले की विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 863 एन0पी0ए0 खातों का निस्तारण करते हुए रू0-6,30,36,130.00 रू0 वसूल किये गये। आर्यावर्त बैंक द्वारा सर्वाधिक 863 मामलों का निस्तारण किया गया। विघुत विभाग द्वारा कुल 1710 मामलों का निस्तारण, स्थाई लोक अदालत बाराबंकी द्वारा 02 मामले का, नगर पालिका द्वारा 31 मामलों का, विधि बाट माप विभाग द्वारा-05, स्टाम्प आयुक्त कार्यालय द्वारा-40 मामले, दूर संचार विभाग द्वारा-22 मामलों का, जिला उघान विभाग द्वारा-06, पशुपालन विभाग द्वारा 1284 मामलों, वाणिज्य कर विभाग द्वारा 183, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा 03, भूमि आज्ञप्ति अधिकारी द्वारा 03 मामले का, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा 9124 मामले, वन विभाग द्वारा 28 मामले, कृषि विभाग द्वारा 27, जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा 2525, बन्दोबस्त चकबन्दी द्वारा 122 मामलों का निस्तारण किया गया।
जनपद न्यायाधीश श्री राम अचल यादव ने सभी लोगों को लोक अदालत में अपनी अपनी सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लोक अदालत की सफलता हेतु बधाई दी

