थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय 06 शातिर चोर/टप्पेबाज लगभग 01 किग्रा मारफीन के साथ गिरफ्तार, कब्जे से चोरी/टप्पेबाजी से सम्बन्धित नकदी व घटना मंा प्रयुक्त कार बरामद।
https://www.smnews24.com/?p=5318&preview=true
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय 06 शातिर चोर/टप्पेबाज लगभग 01 किग्रा मारफीन के साथ गिरफ्तार, कब्जे से चोरी/टप्पेबाजी से सम्बन्धित नकदी व घटना मंा प्रयुक्त कार बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु जनपद में चोरों/लुटेरों के विरूद्ध चलाये जा अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में गठित कोतवाली नगर पुलिस टीम ने आज दिनांक 08.02.2020 को समय 06.45 बजे मुखबिर की सूचना पर देवा ओवर ब्रिज के नीचे सूनसान में खड़ी संदिग्ध ब्रेजा कार की चेकिंग के दौरान 06 शातिर चोर/टप्पेबाज/तस्कर लगभग 01 किग्रा मारफीन (कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये) तथा चोरी व टप्पेबाजी की घटनाओं में अर्जित नकदी की बरामदगी इनके कब्जे से की गयी तथा अभियुक्तगण 01- राजेश पुत्र झब्बू निवासी जाजूपुर थाना अतरौली जनपद हरदोई, 02- दिनेश गुप्त पुत्र दिलीप गुप्त निवासी 485/4 लकडमण्डी डालीगंज थाना हसनगंज जनपद लखनऊ, 03 फारूख पुत्र मुबारक अली निवासी कदीम गढैया थाना वजीरगंज लखनऊ, 04. राशिद अली पुत्र वाजिद अली निवासी ग्राम माती थाना बन्थरा जनपद लखनऊ, 05. मोइन खान पुत्र मुशर्रफ निवासी खदरा थाना हसनगंज लखनऊ, 06. अनीस पुत्र खैराती निवासी 462/16 राम गंज हुसेनाबाद थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-85-90/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01- दिनेश गुप्त पुत्र दिलीप गुप्त निवासी 485/4 लकडमण्डी डालीगंज थाना हसनगंज जनपद लखनऊ।
(सरगना/हिस्ट्रीशीटर थाना हसनगंज जनपद लखनऊ)
02- राजेश पुत्र झब्बू निवासी जाजूपुर थाना अतरौली जनपद हरदोई।
03- फारूख पुत्र मुबारक अली निवासी कदीम गढैया थाना वजीरगंज लखनऊ।
04- राशिद अली पुत्र वाजिद अली निवासी ग्राम माती थाना बन्थरा जनपद लखनऊ।
05- मोइन खान पुत्र मुशर्रफ निवासी खदरा थाना हसनगंज लखनऊ।
06- अनीस पुत्र खैराती निवासी 462/16 राम गंज हुसेनाबाद थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
दिनांक 08.02.2020 को समय 06.45 बजे पर देवा ओवर ब्रिज के नीचे थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी-
01- लगभग 01 किग्रा मारफीन कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये
02- नकद 3510 /- रूपये (विभिन्न घटनाओं से बरामद)
03- 01 अदद ब्रीजा कार UP 32 KX 1554 (घटना कारित करने में प्रयुक्त)
विशेष-
अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हम लोग ब्रेजा कार से जनपद लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या व आस-पास के जनपदों प्रयागराज तक जा कर रोडवेज बस अड्डों पर बैठने वाली सवारी की मौका देखकर नकदी व जेवरात की चोरी करते है। ट्रेनों के माध्यम से अन्य राज्यों से आने वाले यात्री जो नकदी कमा कर लाते है, उनकी स्टेशनों से रेकी करके बसों में जाते है, तो उक्त घटनाओं को करते है। इसी तरीके से माह अक्टूबर-2019 में एक घटना बाराबंकी बस अड्डे पर की थी। जिसमें जो जेवरात मिले थे उसको अनीस जो सोने-चांदी के आभूषण खरीदने व बेचने का कार्य करता है, को बेच दिया था। जिसके सम्बन्ध कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-914/19 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत है।इससे पूर्व यह अभियुक्त मादक पदार्थों की तस्करी व चोरी/टप्पेबाजी में थाना मड़ियावं, हसनगंज व वजीरगंज से पूर्व में जेल जा चुके है। अभियुक्तगण द्वारा घटना कारित करते समय किसी व्यक्ति द्वारा पकड़े जाने पर बचने के लिए मार-पीट का रूप दे दिया जाता है।
पुलिस टीम-
01. प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
02. व0उ0नि0 श्री रवि सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
03. उ0नि0श्री सतीश कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
04. उ0नि0 श्री रवीन्द्र सिंह मय हमराही थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
05. हे0का0 राजेन्द्र यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
06. का0 महेश, का0 कन्हैया थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को 10,000/- रूपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

