महिला अस्पताल में बर्खास्त आशा और फर्जी ओटी टेक्नीशियन में विवाद के बाद हुई जमकर मारपीट, रात भर अफरा-तफरी का रहा माहौल
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार रात एक बर्खास्त आशा कार्यकर्ता और फर्जी ओटी टेक्नीशियन के बीच मारपीट हो गई। स्टाफ के लोगों ने किसी तरह से मामले को रफादफा किया। दोनों के बीच विवाद एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले जाने को लेकर हुआ था। जिला महिला अस्पताल में कई लोग अनाधिकृत रूप से काम करते हैं। कुछ बर्खास्त आशा वर्कर्स का भी जिला महिला अस्पताल में नेटवर्क है। अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं को यह आशा वर्कर्स निजी अस्पतालों में पहुंचाने का काम करती हैं। इसके बदले इनको कमीशन मिलता है। एक ओटी टेक्नीशियन भी है जो अनाधिकृत रूप से अस्पताल में काम करता है। इसका एक निजी अस्पताल भी है। रविवार रात गर्भवती महिला को ओटी टेक्नीशियन यहां से अपने निजी अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी महिला पर बर्खास्त आशा की नजर भी थी। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
इस दौरान द्वितीय तल पर हंगामा भी हुआ।स्टाफ के लोगों ने किसी तरह से मामले को रफादफा कर दिया। बुधवार सुबह सीएमएस डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी को इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने जांच का आदेश दिया है। अस्पताल में अनाधिकृत रूप से काम करने वालों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएमएस का कहना है कि हंगामा और मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

