4 करोड़ 15 लाख रूपये की अचल संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी । लाइफ लॉग मल्टी स्टेट कॉपरेटिव सोसाइटी कम्पनी बनाकर कर धोखाधड़ी कर अवैध रूप से धन अर्जन करने वाले गैंग लीडर की लगभग 4 करोड़ 15 लाख रूपये की अचल संपत्ति को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई अभियुक्त के विरुद्ध थाना मसौली सहित अन्य थानों में कई आपराधिक एव जालसाजी के मामले दर्ज है।
बताते चले नगर कोतवाली क्षेत्र के रफीनगर निवासी गैंग लीडर अतुल कुमार वर्मा पुत्र ओमप्रकाश अपने पिता एव अन्य सहयोगियों के साथ लाइफ लॉग मल्टी स्टेट कॉपरेटिव सोसायटी कम्पनी एस0टी0एस0 इन्फ्रा (संकल्प सिटी) बनाकर लोगों को जमीन/प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी कर अवैध रूप से करोड़ो रूपये की सम्पति अपने परिवार के नाम अर्जित की है। गुरुवार को जिला प्रशासन एवं बाराबंकी पुलिस द्वारा उक्त चल व अचल सम्पत्ति को अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत प्रभारी निरीक्षक मसौली शिवनरायन सिंह, नायब तहसीलदार केपी सिंह उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ 2 अदद मोटर साइकिल 1 अदद स्कार्पियो सहित ग्राम सुरसण्डा स्थित 84 लाख रुपये कीमत की भूमि ,ग्राम बहादुरपुर स्थित 30 लाख रुपये कीमत की भूमि , ग्राम रहमतनगर स्थित 82 लाख रुपये कीमत की भूमि , ग्राम ढकौली स्थित 2 करोड़ 12 लाख 70 हजार रुपये  कीमत की भूमि को नगाड़े के साथ कुर्की की गयीं।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!