क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में,पैदल गस्त करते हुए लोगो को सुरक्षा का एहसास दिलाया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। क्षेत्राधिकारी सदर सुमित्र त्रिपाठी की अगुवाई में गुरुवार की देर शाम सफदरगंज कस्बे में पैदल गस्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। पैदल गस्त करते हुए क्षेत्राधिकारी सुमित त्रिपाठी ने लोगो को यातायात के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है आप सभी लोग स्वयं सचेत रहे। तथा वाहन चलाते समय हेल्मेट एव सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करे। सीओ श्री त्रिपाठी ने दुकानदारों एव व्यवसायियों से साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार,दिनेश यादव,अजय यादव, सुभाष दुबे सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

