स्व. श्याम प्रसाद गुप्त ने तिरंगा गीत लिखकर अमर का दिया: रविनन
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के ततवावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्याम प्रसाद गुप्त की जयन्ती पर याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने की। कार्यक्रम की शुरूआत ईश वंदना से हुई। जिसका संचालन विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश वैश्य ने किया। कार्यक्रम संयोजक व्यापारी नेता रविनन खजांची ने बताया कि स्व. श्याम प्रसाद गुप्त प्रख्यात गांधीवादी एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी रहे है। उनके लिखे प्रचालित गीत ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा‘ ने तिरंगा को अमर कर दिया। स्व. श्याम प्रसाद गुप्त के नाम से भारत सरकार ने डाक टिकट भी जारी किया और उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। दोशर वैश्य समाज मे जन्मे ऐसे महापुरूष की 127 वीं जन्म शताब्दी मनाकर हमारा समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके पर समाजसेवी अभिषेक गुप्ता, जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता रवि शेखर गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, अतुल गुप्ता, राम नारायण गुप्ता, सुभाष गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, विवेक गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, राम भजन गुप्ता, विजय शेखर गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, पंकज गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, सुशील गुप्ता, शरद गुप्ता, ब्रजमोहन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

