बैंक ऑफ इंण्डिया के प्रबंधक ने शिक्षकों को किया सम्मानित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कुरौली स्थित बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत स्थित शाखा के प्रबंधक सिद्धार्थ मिश्र के संयोजन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ डॉ. राकेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, किरण विश्वकर्मा, सहित कुल 11 शिक्षक पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि शिक्षक समाज की अहम कड़ी है एवं भारत को विश्व गुरु बनाने में शिक्षकों का सहयोग अति आवश्यक है। इस अवसर पर मंत्री उमानाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, राजेश सिंह, सुनील त्रिपाठी, अनवार अहमद, श्याम किशोर बाजपेई, विश्वजीत सिंह, जय कुमार, शिवाजी मिश्र, शोभित तिवारी, दिनेश मौर्य सहित अनेक शिक्षक एवं बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!