समाजवादी पार्टी को नई धार दे रहे हैं नरेंद्र वर्मा
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
आलापुर में चलाया सदस्यता अभियान बाराबंकी । जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने चलाया समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान। मालूम हो कि अभियान तब से तेज गति से चलने लगा है जबसे चेयरमैन पद के लिए नरेंद्र कुमार वर्मा ने अपनी दावेदारी पेश की है। श्री वर्मा वार्ड वार्ड पहुंचकर अंतिम व्यक्ति तक समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचा रहे हैं और जमीनी तौर पर जुझारू व्यक्तियों को समाजवादी पार्टी का सदस्य बना रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलापुर मोहल्ले में दर्जनों लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई और आने वाले चुनाव में जुमलेबाज पार्टी से सावधान रहने की हिदायत दी और अपने कीमती वोट से समाज में भाईचारा बढ़ाने के लिए संकल्प दिलवाया। वर्तमान समय में समाजवादी पार्टी से जनता के चहेते और हरदिल अजीज और लोगों की पहली पसंद नरेंद्र कुमार वर्मा बनते नजर आ रहे हैं। आलापुर निवासियों ने बताया कि आपके समाजवादी पार्टी में आने से पार्टी को नहीं ऊर्जा मिलेगी और हम सभी लोग चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी आपको टिकट दे जिससे समाज को तरक्की के नए रास्ते खुल जाए। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।इसके साथ संजय पटेल के आवास पर श्रेया वर्मा पुत्र राकेश वर्मा व बार अध्यक्ष ने सैकड़ों लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई बार अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सपा ही ऐसी पार्टी है, जो गांव गरीब और प्रदेश का विकास कर सकती है।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

