बदायूँ बाल गृह मे शासन ने लगाया ताला, कानपुर व लखनऊ शिफ्ट की गई बालिकाएं, दो बालिकाओं की बरामदगी न होने के कारण शासन ने लिया फैसला,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। नेकपुर गली नंबर तीन में संचालित बाल गृह बालिका छह माह में ही बंद कर दिया गया। यहां मौजूद 25 किशोरियों व लड़कियों को बुधवार को लखनऊ व कानपुर शिफ्ट करते हुए यहां ताला डाल दिया गया। इस बाल गृह बालिका से 25 अगस्त की आधी रात बाद गायब हुईं दो किशोरियों का अभी तक पता नहीं चल सका। उक्त बाल गृह बालिका चार अप्रैल को संचालित किया गया था।
नेकपुर में एक एनजीओ द्धरा संचालित बाल गृह बालिका से 25 अगस्त गुरुवार की रात शहर के मीरा सराय और थाना कादरचौक क्षेत्र के एक कस्बा निवासी दो किशोरियां लापता हो गयीं थीं। सुबह के समय बालिका बाल गृह में किशोरियों की गिनती करने पर दो किशोरियों के लापता होने की जानकारी हुयी थी। मामले में संज्ञान लेते हुए डीएम दीपा रंजन व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने रात में ही बाल गृह बालिका का निरीक्षण कर जल्द ही किशोरियों को बरामद करने के निर्देश दिये थे। मामले की जांच थाना सिविल लाइन कोतवाली में तैनात एसआई जब्बार अली को सौपी गयी। वहीं जिला प्रशासन अपने स्तर से मामले की जां कर रहा था। जांच में सामने आया कि किशोरियों को सुरक्षा होनी चाहिए वह यहां नहीं मिल रही थी। एक सुरक्षित जगह पर बाल गृह बालिका होना चाहिए था। यहां सुरक्षा के मानदंड नहीं पाये गये। जहां बाल गृह बालिका था उसकी के पास छात्रावास के पीछे बाल गृह संचालित कराया जा रहा था। जो मानको में खरा नहीं पाया गया। जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने बाल गृह की वार्डेन मीना सिंह को चार दिन में बाल गृह को बंद करने के निर्देश दिये गये थे। प्रशासन के निर्देशन में बुधवार को 25 किशोरियों को लखनऊ व कानपुर में शिफ्ट करा दिया गया। बालिका बाल गृह में तालाबंदी करा दी गयी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!