…ख़ुद से इतना भी दूर जाना नहीं गांधी भवन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन शायर, कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के तत्वाधान में स्थानीय गांधी भवन में 44वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे के संयोजक राजनाथ शर्मा थे तथा अध्यक्षता प्रख्यात आई सर्जन एवं समाजसेवी डॉक्टर विवेक कुमार वर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन रुदौली से आए शकील रुदौलवी ने किया। इस अवसर पर शायर व कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की। भोपाल से आए प्रोफ़ेसर अंजुम बाराबंकवी ने कहा- लौटना हो जहां से नामुमकिन। ख़ुद से इतना भी दूर जाना नहीं।। हास्य कवि अजय प्रधान ने कुछ यूं कहा- गांधी जी के जीवन पर वे लोग टिप्पणी करते हैं। गांधी जी के बाल बराबर जिनकी है औक़ात नहीं।। व्यंग्यकार अनिल श्रीवास्तव उर्फ लल्लू ने पढ़ा- मेरे गांव का कोटेदार कई ड्रम मिट्टी का तेल पीकर। मरता नहीं सेहत बनाता है।। रेहान बाराबंकवी ने अपनी रचना में कहा- या रब हमारे मुल्क की क़िस्मत सवार दे। भारत को सबसे ज़्यादा जहां में वक़ार दे।। रायबरेली से आए ख़लील फ़रीदी ने कहा- निकल पड़े जब लेके अहिंसा की लाठी। अंग्रेजों को मार भगाया गांधी ने।।आदर्श बाराबंकवी ने कुछ इस तरह अपनी रचना प्रस्तुत की- जीर्ण शीर्ण थी काया उनकी पर साहस भरपूर था। नकारात्मक का अंधियारा कोसों उनसे दूर था।।कार्यक्रम का संचालन कर रहे शकील रुदौलवी ने कहा- बसी है जिसकी फ़िज़ाओ में आज भी ख़ुशबू।चमन में एक महकता गुलाब ऐसा था।।लखीमपुर से आए शायर इक़बाल अकरम वारसी ने पड़ा- न अफ़ज़ल बोलता है न कमतर बोलता है। ख़ुदा का हुक्म हो जाए तो पत्थर बोलता है।।फ़तेहपुर से कार्यक्रम में पहुंचे अहमद सईद हर्फ़ ने कहा- दर्स देते रहे अख़वत का। रहनुमा लाजवाब थे गांधी।। हस्सान साहिर फ़तेहपुरी ने अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए कहा- वजूद उसका मिटा देते हैं जहां वाले। वो क़ौम जिसका कोई राहबर नहीं होता।। सनत कुमार अनाड़ी ने भी अपनी रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रहे डॉ. एच.एन शर्मा, पूर्व विधायक सरवर अली ख़ां, मोहम्मद उमेर किदवाई, डॉक्टर ए.ए अंसारी, सलाउद्दीन किदवई, पत्रकार हशमत उल्लाह, फ़रहत उल्लाह किदवई एडवोकेट, विनय कुमार सिंह, इकबाल अशरफ एडवोकेट, अनवर महबूब किदवई, देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ ज्ञानू, शऊर कामिल एडवोकेट, हुमायूं नईम ख़ान एडवोकेट, मोहम्मद अहमद शहंशाह, मृत्युंजय शर्मा ‘बब्लू‘, पाटेश्वरी प्रसाद, रंजय शर्मा, मोहम्मद हनीफ़, धनंजय शर्मा, तौक़ीर क़र्रार, नफ़ीस उल हसन, दानिश सिद्दीक़ी, सत्यवान वर्मा, मनीष सिंह, साकेत मौर्य, अजीज अहमद, नसीम खान सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

