आधार नहीं तो पेंशन नहीं

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सन्तोष कुमार ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजनों के दिव्यांग पेंशन में आधार प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है यदि किसी दिव्यांग पेंशन धारक ने अभी तक पेंशन में आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है तो वे शीघ्र अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र/इण्टरनेट कैफे अथवा पंचायत सहायक के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण करायें। आधार प्रमाणीकरण हेतु छूटे हुए लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन की आगामी किश्त की धनराशि प्राप्त नहीं हो सकेगी। यदि आधार प्रमाणीकरण/सत्यापन लाभार्थी स्वयं नहीं करा पा रहे हैं तो अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर सहित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण बदायूॅ के कक्ष सं0 103 विकास भवन में सम्पर्क कर आधार प्रमाणीकरण अतिशीघ्र पूर्ण करा सकते हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!