भाकियू ने प्रशासन से किसानों को मुआवजा दिलाने की उठाई मांग
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जनपद में 5 अक्टूबर से लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। जिसके माध्य्म से किसानों को मुआवजा देने की अपील की गयी। बारिश से खरीफ की फसलों (धान, उड़द, मक्का) को भारी नुकसान हुआ है। धान की फसल को सबसे ज्यादा लगभग 80 प्रतिशत नुकसान हुआ है। पहले से मंहगाई की मार झेल रहे किसानों की इस बारिश ने कमर तोड़ दी है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने कहा कि जिला प्रशासन फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करवाकर किसानों को बीमा लाभ दिलवाए। इस बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित किया जाए जिससे सभी किसानों को मुआवजा मिल सके। बंकी ब्लॉक अध्यक्ष रामानन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम पिपरौली में बैठककर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। सरकार द्वारा कंटीले तारों पर लगायी गयी रोक को लेकर किसानों में आक्रोश दिखा, किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगाये गए प्रतिबंधों का घोर विरोध किया। ग्राम पिपरौली में ग्राम कमेटी का गठन किया गया जिसमें मनोज कुमार को ग्राम अध्यक्ष, अंशुल वर्मा को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष में संतोष कुमार, महामंत्री पंकज कुमार, प्रचार मंत्री अमरीश कुमार, मीडिया प्रभारी रमेश कुमार को नियुक्त किया गया। इस मौके पर कपिल वर्मा, सनत वर्मा, सुधाकर वर्मा, ओम प्रकाश पन्नालाल, राजेश वर्मा, विशेष कुमार, माता प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।
राजस्व वसूली पर रोक लगाई जाए: मो. इस्माइल

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष रामबरन वर्मा के नेतृत्व में बेमौसम बरसात से किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गए हैं। जिसको लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार को ज्ञापन सौंपकर किसानों की फसल का आकलन कराकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष रामबरन वर्मा ने कहा कि समस्त किसानों का कर्जा माफ किया जाए और राजस्व वसूली रोकी जाए। जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने कहा कि जनपद के किसानों की फसल 70 प्रतिशत नष्ट हो गई है और खेतों में पानी भरा है। जिससे फसल सड़ रही है। हर किसान का आकलन कराया जाए ताकि कोई किसान छूटने ना पाए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल, चौधरी कमालुद्दीन, अमित पटेल, राहुल वर्मा, आशीष कश्यप, अशफाक सिद्दीकी, अजय यादव, मोहम्मद उबैद, नावेद, असलम, जैद प्रधान, राजकुमार गुप्ता, मोहम्मद अजीम आदि लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

