शिकायतों में लापरवाही बरती तो होगी कार्यवाही: अविनाश कुमार डीएम और एसपी ने समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। निर्धारित समय सीमा के अन्दर समस्याओं का निदान हो जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिकायती पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरती उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी। उक्त बात थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना सुबेहा में जन समस्याएं सुनते समय जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कही। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि शासन की मंशा है कि हर गरीब को न्याय मिले और न्याय प्रक्रिया इतनी साफ सुथरा हो कि गरीबों को सरकार की कार्यशैली पर भरोसा हो जाये। उन्होने समाधान दिवस पर आये राजस्व कर्मियों व अन्य अधिकारियो कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जितने भी शिकायती पत्र समाधान दिवस पर आये उनका निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्दर जरुर हो जाये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने दबंगई के बल पर गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है उनको चिन्हित करके कानूनी कार्यवाही की जाये साथ ही में उन्होने राजस्व कर्मियों को नसीहत दी कि निस्तारण के लिए अगर मौके पर जाये तो वहां पर हर पहलू को ध्यान में रखकर ही कार्यवाही करे। क्योंकि कभी कभी कार्यवाही के नाम पर पीड़ितों का ही शोषण हो जाता है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने समाधान दिवस पर बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी गश्त पर विशेष ध्यान दें और अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें। थाने पर जो भी पीड़ित शिकायत लेकर आये उसकी फरियाद जरुर सुनें। समाधान दिवस पर कुल पांच शिकायते आयीं शिकायत लेकर आये सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं डीएम और एसपी ने सुनी और उसके निस्तारण के निर्देश अपने अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। समाधान दिवस पर थाना प्रभारी संजीत सोनकर के अलावा राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

दो शिकायतों का हुआ निस्तारण

कोतवाली बदोसराय परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ जिसमें कुल दो शिकायतें आई।श्यामनगर में नाली विवाद से सम्बंधित शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। दूसरी रसूलपुर गांव से अवैध कब्जे को लेकर आयी। शिकायत के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम बना दी गई। समाधान दिवस में निरीक्षक राजेश कुमार सिंह उपनिरीक्षक अवधेश सिंह उस्मानी, कालिका प्रसाद, राजस्व निरीक्षक सुभेन्द्र अवस्थी, हिमांशु वर्मा, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, मो इदरीस, अनूप कुमार आदि लेखपाल व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

अतिक्रमण हटवाने के निर्देष

मसौली बाराबंकी। नायब तहसीलदार पूनम तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में दो फरियादियों ने चकमार्ग एव अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। फरियादियों की शिकायत सुनते हुए नायब तहसीलदार ने टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिये। शनिवार को थाना मसौली में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंची नायब तहसीलदार पूनम तिवारी को प्रार्थना पत्र देते हुए त्रिलोकपुर निवासी सिरोमणि जैन पत्नी प्रदुम्न जैन ने पड़ोसी कमलचंद जैन, ईश्वरचन्द्र जैन, श्रीचंद जैन, अनमोलचन्द जैन के विरुद्ध कब्जा हटवाने की तहरीर दी है वही मलौली ग्राम प्रधान ने चक मार्ग की पैमाइश की मांग की। फरियादियों की शिकायत सुनते हुए नायब तहसीलदार पूनम तिवारी व प्रभारी निरीक्षक ने दोनों मामले के निस्तारण के लिए राजस्व एव पुलिस की संयुक्त टीम को रवाना किया।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!