रेलवे पटरी पार कर रहा एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम पहलीपार के निकट से गुजरी लखनऊ – अयोध्या रेलवे पटरी पार कर रहा एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालात नाजुक होने के कारण ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पहलीपार निवासी सुमित उर्फ छोटू पुत्र विनोद यादव गांव के निकट से गुजरी रेलवे पटरी को पैदल पार कर रहा था कि अचानक मालगाड़ी आ जाने से सुमित चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया परन्तु हालात नाजुक होने के कारण ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

