साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानदार करते है उल्लंघन श्रमिकों ने उप जिलाधारी को दिया ज्ञापन
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर सहसवान के व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा साप्ताहिक बंदी दिवस की उड़ाई जा रही धज्जियां की शिकायत आधा दर्जन से ज्यादा बाजार में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कार्य करने वाले श्रमिकों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों द्वारा साप्ताहिक बंदी दिवस की उड़ाई जाने वाली धज्जियां पर कार्रवाई की जाने की मांग की है । उप जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र को सैकड़ों श्रमिकों के हस्ताक्षर युक्त दिए गए ज्ञापन में श्रमिकों ने बताया की बाजार विल्सन गंज बाजार नसरुल्लागंज बाजार पठान टोला बाजार अकबराबाद बाजार सरसोता रोड के व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा साप्ताहिक बंदी दिवस शुक्रवार जुमे को शासन द्वारा निर्धारित व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने के बनाए गए आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं बीते 1 माह से व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वामी द्वारा बंदी दिवस को भी व्यापारिक प्रतिष्ठान रोजमर्रा की तरह खोलकर श्रमिक कानून के आदेशों की जहां धज्जियां उड़ाई जा रही हैं वही जबरन श्रमिकों को काम पर आने के लिए दबाव बनाया जा रहा है श्रमिकों के प्रतिष्ठान पर ना पहुंचने पर उस दिन का वेतन कटौती करने के साथ नौकरी के हाथ धोने की धमकी दी जा रही है जिससे श्रमिकों में काफी रोष है व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा श्रमिकों के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार से परेशान सैकड़ों श्रमिक को ने उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र को संयुक्त रुप से हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपते हुए साप्ताहिक बंदी दिवस कानून की धज्जियां उड़ाने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है उप जिलाधिकारी ने श्रमिकों के ज्ञापन मिलते ही श्रमिकों को आश्वासन दिया कि उनका किसी भी कीमत पर शोषण नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने अक्षा सी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा को निर्देश दिए कि वह तत्काल ज्ञापन पर कार्रवाई करते हुए साप्ताहिक बंदी दिवस को व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं उप जिलाधिकारी के आदेश मिलते ही अधिशासी अधिकारी ने पालिका लिपिक कदीर उल हसन उर्फ गुड्डू को निर्देश दिए कि वह नगर में भ्रमण कर साप्ताहिक बंदी दिवस पर व्यापारिक प्रतिष्ठान खोल कर बैठे प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें जिस पर लिपिक ने बाजारों में भ्रमण कर व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वामियों को कड़ी चेतावनी दी कि अगर उन्होंने साप्ताहिक बंदी दिवस पर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलें तो उन पर अर्थदंड डालने के साथ ही कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी लिपिक द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के द्वारा बाजार में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की की गई मुनादी के चलते जो भी व्यापारी व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले बैठे थे वह आनन-फानन में अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करके नौ दो ग्यारह हो गए जिसकी नगर में व्यापक चर्चा रही ।
उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में श्रमिक सचिन शर्मा आमिर अमजद सबील मनोज कुमार राजू सौरव यादव निसार अहमद रफीक वारिस आदिल मियां शादाब जुबेर मोनू सोहेल जुनैद रफीक अहमद मुदस्सिर नईम नसीम जैनुल सहित सैकड़ों श्रमिकों के हस्ताक्षर हैं तथा भारी तादाद में श्रमिक मौके पर मौजूद थे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

