09 नवम्बर को होगा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के अर्हता दिनांक 01-01-2023 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), बदायूँ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक के एजेण्डा की प्रति उपलब्ध कराई गई। बैठक के आयोजन के उद्देष्य के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 09-11-2022 से आरम्भ हो रहा है जिसके अनुसार दिनांक 09-11-2022 को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया जायेगा, तथा उक्त अभियान के अन्तर्गत दिनांक 08-12-2022 तक दावे आपत्तियां प्राप्त किये जायेंगे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एस0पी0 वर्मा, उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ज्योति शर्मा, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव बलवीर सिंह यादव, भारतीय जनता पार्टी से अनुभव उपाध्याय, ब.स.पा के जिला महा सचिव अरविन्द कुमार भारती व
गुरदयाल भारती आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!