अधिकारियों की लापरवाही के चलते मंदिर प्रांगण की मे दो इंडिया मार्का हेड पंप खराब

(एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं

बदायूं बिनावर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को कुछ समय पूर्व निर्देश दिए थे कि ग्राम पंचायतों में लगे सभी हैंडपंप ठीक कराए जाएं, ताकी गर्मी में पानी की दिक्कत न हो। इसके बावजूद भी योगी के निर्देश का उच्च अधिकारी ही मखौल उड़ा रहे हैं।
मामला जनपद बदायूं के ब्लॉक सलारपुर क्षेत्र की एक बहुचर्चित ग्राम पंचायत का है जहां उच्च अधिकारियों की लापरवाही के चलते कस्बा बिनावर में राजावेन पर हनुमान जी का मंदिर है जहां मंदिर प्रांगण की जगह मे दो इंडिया मार्का हेड पंप खराब पड़े हुए हैं! इस दौरान कस्बा वासियों का कहना है कि हर मंगलवार को कस्बा के सभी श्रद्धालुजन हनुमान जी की पूजा एवं जल अभिषेक करने मंदिर जाते हैं, तो उन्हें पानी की काफी समस्या होती है! कस्बा वासियों ने बताया कि राजावेन पर लगभग 2 साल से खराब पड़े दोनो इंडिया मार्का हेड पंप को ठीक कराने के लिए अनेक बार सूचित किया गया! जिसके बावजूद भी किसी भी उच्च अधिकारियों ने आज तक मंदिर के प्रांगण की जगह में खराब पड़े इंडिया मार्का हैंड पंप की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है! जबकि राजाबेन हनुमान मंदिर की जगह का विकास कार्य के लिए 5000000 रुपए योगी सरकार द्वारा दिया गया, इसके बावजूद भी मंदिर की जगह में व्यवस्थाएं चौपट!

(एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं

Don`t copy text!