सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित ई टीसी वार्ड का निरीक्षण किया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। पाथ संस्था के सीईओ और कंट्री डायरेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित ई टीसी वार्ड का निरीक्षण किया। ईटीसी वार्ड जनपद के सात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर, बड़ागांव देवा, घुंघटेर, हैदरगढ़ बनीकोडर में इंसेफलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर पाथ संस्था के सहयोग से विगत 2 वर्षों से संचालित किया जा रहा है। जहां पर इमरजेंसी के लिए संबन्धित दवाइयां व उपकरणों की व्यवस्था की गई है और रोस्टर के अनुसार मेडिकल ऑफिसर स्टाफ नर्स फार्मासिस्ट वार्ड बॉय की ड्यूटी प्रतिदिन लगाई जाती है जनपद के सभी गांव में इसका प्रचार किया जाता है चाहे दस्तक अभियान के अन्तर्गत संचारी कार्यक्रम के अन्तर्गत गांव में होने वाली ग्राम स्वास्थ्य समिति की बैठक माता बैठक आशा आंगनबाड़ी एएनएम की बैठक इन सभी में दिमागी बुखार पर चर्चा होती है। वही आशा को यह निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में अगर कोई भी दिमागी का केस निकले तो वह तुरन्त 102 और 108 एम्बुलेंस की मदद से उसको तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या दिमागी बुखार उपचार केन्द्र पर पहुंचाएं तथा गांव वालों को भी यह बताया जा रहा है कि ऐसी बीमारी में 102 और 108 नम्बर की एम्बुलेंस की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है अगर ऐसी बीमारी संज्ञान में आती है तो तुरंत झाड़-फूंक के चक्कर में ना पढ़कर उपचार के लिए अस्पताल भेजें जिससे कि मरीज का सही समय पर इलाज हो सके आज अमेरिका से आए प्रतिनिधि व दिल्ली के प्रतिनिधियों ने किसी इंसेफलाइटिस ट्रीटमेंट वार्ड का निरीक्षण बड़ागांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया जहां पर रोस्टर के अनुसार मेडिकल ऑफिसर स्टाफ नर्स तथा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ काम करते हुए मिले इस सम्बन्ध में जनपद के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीके श्रीवास्तव ने बताया कि अमेरिका से आए हुए पाथ संस्था के सीईओ जान निकोलज तथा उनकी सहयोगी सबरीना दिल्ली से आए हुए कंट्री डायरेक्टर डॉ नीरज कुमार जैन तथा समीर जी एवं उत्तर प्रदेश के स्टेट लीड डॉक्टर सचिन गुप्ते डॉक्टर अर्पित पटनायक शिवम शिंदे आयशा खान उपस्थित रहे टीम द्वारा मसौली ब्लाक के ज्योरी गांव का जहां पर फाइलेरिया के रोगी चिन्हित हुए था उसका निरीक्षण किया गया और उनको आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। आशा संगिनी है समस्त आशा आंगनबाड़ी उपस्थित रहे वही प्रतिनिधियों ने जिले के जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया एवं टीवी से पीड़ित रोगियों से मुलाकात की अंत में अमेरिका से और दिल्ली से आए हुए प्रतिनिधियों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव एवं जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!