बड़ागांव में विद्युत कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें एक लाख 15 हजार बकाया वसूला गया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। विद्युत विभाग रामनगर के अधिशाषी अभियंता इंजीनियर दिलीप कुमार यादव की अगुवाई में पंचायत भवन बड़ागांव में विद्युत कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें एक लाख 15 हजार बकाया वसूला गया। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत बड़ागांव के पंचायत घर पर विद्युत विभाग द्वारा आयोजित कैम्प में एक लाख 15 हजार विद्युत बिल की वसूली की गयीं तथा 25 बकाया विद्युत कनेक्शन काटे गए एवं दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के समस्याओं का निराकरण किया गया।
इस मौके पर अवर अभियन्ता मसौली लाल जी सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, बिजय कुमार, मकदूम, सत्येन्द्र सिंह वर्मा, बिजय पाल, मोहम्मद सगीर, सर्वेश कुमार, आनन्द कुमार, राहुल निगम एवं संविदा कर्मचारी मौजूद थे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!