मण्डल अधीक्षक डाकघर भोलानाथ ने किया जागरूक

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। भारतीय डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा डाक विभाग की विभिन्न योजनाओ के व्यापक प्रचार प्रसार एवं जन जागरूकता हेतु विभिन्न ग्राम पंचायतो में डाक मेला का आयोजन किया जा रहा है। डाक मे भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित बचत योजनाओं डाकघर बचत बैंक, सुकन्या समृद्धि योजना, पी.पी.एफ., डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं अन्य योजनाओ की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र व्यक्तियों के खाते खोले जा रहे है। डाकघर बाराबंकी मण्डल अधीक्षक भोलानाथ मिश्र ने बताया कि माह नवम्बर में ग्राम पंचायत स्तर पर दो दिवसीय डाक मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण जनता को डाक विभाग की योजनाओ के बारे में जागरूक किया जायेगा। अधिक से अधिक ग्राहकों डाकघर से जुड़ सके का आवाहन किया गया। इस मेले में डाकघर की योजनाओ के साथ साथ इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की योजनाओ का लाभ भी जनता को दिया जा रहा है। इस तरह के कैंप आगे भी जारी रखे जायेंगे जिससे कि जनता को समुचित लाभ मिल सके। इस अवसर पर डाक अधीक्षक श्री मिश्र ने आगे बताया गया कि हाल ही में डाकघर को आईएफएससी कोड आईपीओएस 0000 डीओपी आवंटित हुआ है जिससे डाकघर बचत खातों में एनईएफटी, आरटीजीएस के माध्यम से बैंकों से ऑनलाइन धन अंतरण सम्भव हो गया है। ग्राहक अब किसी भी सरकारी लाभ को अपने डाकघर बचत बैंक खाते में मंगवा सकते हैं।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!