सिल्ट सफाई का भाजपा सांसद ने किया षुभारम्भ
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। सिचाई एवं जल संसाधन विभाग उ.प्र. बाराबंकी प्रखंड शारदा नहर बाराबंकी के अंतर्गत आने वाली सभी नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य का शुभारम्भ सांसद उपेन्द्र सिंह रावत द्वारा सफेदाबाद अल्पिका पर विधिवत पूंजन करके किया गया। बुधवार से सभी नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य प्रारम्भ हो गया है। इस मौके पर बोलते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि नहरों की सफाई हेड से टेल तक गुणवत्ता पूर्वक की जाए जिससे हर खेत तक पानी सुगमता से पहुँच सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, अरविन्द मौर्या, संदीप गुप्ता, गुरु शरण लोधी, आशुतोष अवस्थी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

