एडीएम की अध्यक्षता में मतदाता रजिस्टेªषन कार्यक्रम का षुभारम्भ

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी।  शहर के राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के सभागार में एडीएम राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदाता रजिस्टेªशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें सबसे पहले एडीएम ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मतदाता केन्द्रों पर पंजीकरण हेतु विशेष अभियान आगामी 12 नवम्बर, 20 नवंबर, 26 नवम्बर व 04 दिसम्बर को आयोजित किया जायेगा। नये मतदाताओं के लिए फार्म 6, किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने के लिए आवेदन पत्र फार्म 6क, निर्वाचक नामावली में अधिप्रमाणन के लिए आधार संख्या की सूचना, आवेदन पत्र फार्म 6 ख, विद्यमान निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नाम हटाने के प्रस्ताव के आपेक्ष मतदाता आवेदन पत्र फार्म 7, विद्यमान निर्वाचक नामावली, ईपीआईसी प्रतिस्थापन, दिव्यांगजन चिन्हींकृत करने सम्बन्धी प्रविष्ठियों का सुधार, निवास स्थानान्तरण हेतु मतदाता आवेदन पत्र फार्म 8 भरा जायेगा। मतदाता बनने की पात्रता हेतु भारतीय नागरिक हो एवं उत्तर प्रदेश के सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र में सामान्यतः निवास कर रहे हो तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हो अथवा 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो। मतदाता अपना पंजीकरण वोटर पोर्टल एनवीएसपी डाट इन के माध्यम से कर सकते है। इस दौरान उपजिलाधिकारी नवाबगंज, बेसिक शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार नवाबगंज, प्रधानाचार्य जीजीआईसी, सूचना विभाग सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!