प्यारेपुर सरैया गांव में ब्लाक स्तरीय कृषि निवेश मेला एव रबी गौष्ठी का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। कृषि सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण एव कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्यारेपुर सरैया गांव में ब्लाक स्तरीय कृषि निवेश मेला एव रबी गौष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने फीता काटकर किया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि किसान खेत में पराली को जलाएं नहीं बल्कि गलाएं। पराली गलाने के फायदे ही फायदे हैं। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। उर्वरा शक्ति बढ़ने से किसानों को अनावश्यक खाद डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी उन्होंने कहा कि पराली जलाये जाने से पर्यावरण में प्रदूषण फैलता है।  जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि खेतों की उर्वकता बरकरार रखने के लिए किसान भाई पराली न जलाएं फसलों की बुआई से पुर्व मिट्टी की जांच कराकर आवश्यकता अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करें। जिन किसानों ने ईकेवाईसी नहीं की वह ईकेवाईसी करा ले जिससे किसान सम्मान निधि लगातार मिलती रहे।

जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि रवि के फसल के लिए जिले में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है उन्होंने कृषकों को बताया कि किसान भाई पराली को खेतों में मिलाएं तथा खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाएं एवं अपनी पराली में बिल्कुल भी आग न लगाएं। जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है एवं आवश्यक पोषक तत्वों का नुकसान होता है क्योंकि इस फसल अवशेष हमारे खेतों के लिए भोजन का काम करते हैं जो खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ उस में उत्पादित उपज की गुणवत्ता को भी बढ़ाते हैं।
सेवानिवृत्त एडीओ पीपी अशोक कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते किसानों से पराली न जलाने के कई अपील की। साथ ही पराली न जलाकर राजकीय कृषि बीज भण्डार पर उपलब्ध वेस्ट डी कम्पोजर के प्रयोग सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी उन्होंने भूमि शोधन बीज व रवि की दलहनी फसलों में कीट रोगों के नियंत्रण सम्बन्धी किसानों को जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा, एसडीओ अन्वेशा देव, समिति के सभापति अखिलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।मसौली बाराबंकी। कृषि सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण एव कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्यारेपुर सरैया गांव में ब्लाक स्तरीय कृषि निवेश मेला एव रबी गौष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने फीता काटकर किया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि किसान खेत में पराली को जलाएं नहीं बल्कि गलाएं। पराली गलाने के फायदे ही फायदे हैं। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। उर्वरा शक्ति बढ़ने से किसानों को अनावश्यक खाद डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी उन्होंने कहा कि पराली जलाये जाने से पर्यावरण में प्रदूषण फैलता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि खेतों की उर्वकता बरकरार रखने के लिए किसान भाई पराली न जलाएं फसलों की बुआई से पुर्व मिट्टी की जांच कराकर आवश्यकता अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करें। जिन किसानों ने ईकेवाईसी नहीं की वह ईकेवाईसी करा ले जिससे किसान सम्मान निधि लगातार मिलती रहे। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि रवि के फसल के लिए जिले में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है उन्होंने कृषकों को बताया कि किसान भाई पराली को खेतों में मिलाएं तथा खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाएं एवं अपनी पराली में बिल्कुल भी आग न लगाएं। जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है एवं आवश्यक पोषक तत्वों का नुकसान होता है क्योंकि इस फसल अवशेष हमारे खेतों के लिए भोजन का काम करते हैं जो खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ उस में उत्पादित उपज की गुणवत्ता को भी बढ़ाते हैं। सेवानिवृत्त एडीओ पीपी अशोक कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते किसानों से पराली न जलाने के कई अपील की। साथ ही पराली न जलाकर राजकीय कृषि बीज भण्डार पर उपलब्ध वेस्ट डी कम्पोजर के प्रयोग सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी उन्होंने भूमि शोधन बीज व रवि की दलहनी फसलों में कीट रोगों के नियंत्रण सम्बन्धी किसानों को जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा, एसडीओ अन्वेशा देव, समिति के सभापति अखिलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!