पुलिस चौकी प्रभारी लवगिरी ने रहगीरों और स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर नाले मे गिरे गोवंशीय आवारा पशू को बाहर निकाला

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। मंगलवार को नाले में फंसे आवारा गो वंशीय पशू को रेस्क्यू कर पुलिस ने राहगीरों और स्थानीय लोगों की सहायता उसे बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। नगर के मोहल्ला शहबाजपुर बिजली घर के सामने दिल्ली मेरठ राजमार्ग पर सड़क किनारे बने नाले में एक गोवंशीय पशू गिर गया नाले मे पानी अधिक होने के चलते गोवंशीय पशू के डूबकर मरने की आशंका के चलते राहगीर इकट्ठा हो गए और बेल की जान बचाने के प्रयास करने लगे । स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी प्रभारी लवगिरि को दी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए और रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद नाले में फंसे गोवंशीय पशू [बेल ] को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।जिसकी लोगों जमकर प्रशंसा की इस दोरान का0 राहुल काश्यप,गोरव शर्मा,कुलदीप,निशांत सहित तमाम स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!