वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली सहसवान का वार्षिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, थाना कार्यालय, हवालात, मालग्रह, बैरक आदि का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बारिकी से किया मुआयना
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह द्धारा थाना सहसवान का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सहसवान विशाल प्रताप सिंह थाना कार्यालय पर मौजूद मिले। दिवसाधिकारी उपनिरीक्षक जगवीर सिंह,सीसीटीएनएस पर कम्प्यूटर ऑपरेटर इकवाल अहमद तथा क0 ऑपरेटर कपिल ,थाना कार्यलेख पर सिपाही धर्मवीर, महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी निशा व संतरी पहरा ड्यूटी पर का0 आलोक बाबर्दी दुरूस्त मौजूद मिले।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालग्रह, बैरक, आदि का मुआयना किया गया। बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना पर आगुंतकों के लिये उचित व्यवस्था एवं समस्याओ का त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क अभिलेख को चैक किया गया तथा गहनता से जांचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता,मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या का निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में जानकारी दी गयी एवं इसी प्रकार कम्प्यूटर में भी उल्लेख किया जाये। थाने पर समस्त अधि0/कर्म0गण को सीसीटीएनस के प्रशिक्षण देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाने के समस्त अभिलेखो का निरीक्षण करते हुए समस्त अभिलेखो के बेहतर रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा बताया कि आगामी नगर चुनाव के दृष्टिगत समस्त कर्म0गण की मीटिंग कर ड्यूटी के दौरान बाजार,सर्राफा दुकान, चोराहों गली नुक्कड़ों आदि पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा थाना क्षेत्र में सतर्कतापूर्ण भ्रमणशील रहने तथा पुलिस की सक्रियता बनाये रखने एवं नियमित रूप से बैंक चैकिंग,एटीएम चैकिंग, मुख्य चौराहों/ मुख्य सड़क/ढाबों/ होटल/ बस स्टैंड/पेट्रोल पंप एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग तथा रात्रि गश्त करने तथा आम जनता से अच्छा व्यवहार करने हेतु व सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

