किसान फसल बीमा का उठाएं लाभ : सीडीओ

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ । भारत सरकार के द्वारा मनाए जा रहे 75 वें स्वतन्त्रता दिवस के आजादी का अमृत महोत्सव पर फसल बीमा सप्ताह पर कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार मे आयोजित फसल बीमा रबी सीजन बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कृषक राममूर्ति को 87857 रूपये, एकान्स पाल को 19102 रूपए, ओम शर्मा को 189476 रूपए, गम्भीर सिंह को 43484 रूपए, कप्तान सिंह को 21121 रूपए रबी सीजन 2021 मे हुए नुकसान से भरपाई के लिए बीमा राशि का भुगतान किया गया था। कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रायोजित  प्रशस्ति पत्र मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि किसान इस योजना के तहत अपनी फसल का बीमा करा के लाभ ले सकते हैं। उन्होंने प्रशस्तिपत्र देकर कृषको को सम्मानित भी किया।
उन्होंने कहा कि यह प्रशस्तिपत्र देने का सरकार का उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा किसानो को प्रोत्साहित किया जाए, जिससे किसान बीमा करा के लाभ ले सकें। पीएनबी की शाखा आसफपुर ने सबसे ज्यादा फसल बीमा किया था, जिसका लाभ भी क्लेम के रूप मे किसानो को मिला। फसल बीमा में अच्छा कार्य करने के लिए कृषि विभाग के अनिल कुमार (प्राविधिक सहायक ग्रुप बी, जनसेवा केन्द्र जिला प्रबंधक मोहित शर्मा को, पुष्पेन्द्र सिंह (जनसेवा केन्द्र नरऊ) बीमा कम्पनी के ब्लाक समन्वयक सचिन सिंह एवं अमित कुमार, ठाकुर कुमार को प्रशस्तिपत्र दिया गया।  इस अवसर  उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमारसिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक श्याम पासवान, बीमा कम्पनी के जिला प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी, सभी बैंक के जिला समन्वयक, बीमा कम्पनी के शैलेन्द्र सिंह, गगन पटेल, अंकित मिश्रा, मनोज कुमार, अमित कुमार तिवारी, धीरेन्द्र दीक्षित, सत्यम नायक, ऋषभ शाक्य, नीरज तोमर, श्रद्धा,प्राची, पलक, आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!