पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी लेने के पश्चात पुलिस लाइन्स की शाखाओं का निरीक्षण…
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा परेड की सलामी लेने के पश्चात पुलिस लाइन्स की शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए-
दिनांक-09.12.2022 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित परेड में प्रतिभाग कर सलामी ग्रहण की गयी। इसके पश्चात पुलिस लाइन्स की बैरक, यातायात कार्यालय, व्यायामशाला, कैंटीन, पुलिस अस्पताल, पुलिसकर्मियों के लिए संचालित मेस में स्वयं भोजन कर खाने की गुणवत्ता जांची एवं अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया गया एवं पीआरवी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान निष्पक्षता पूर्वक कार्य करने व पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन्स परिसर को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित करते हुए अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्री सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र मिश्रा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

