दरियाबाद पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त,गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद-  

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त सहित कुल 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से दो अदद तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद-  

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. शेर मोहम्मद उर्फ शेरू पुत्र खलील निवासी मीननगर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी 2. असलम उर्फ ट्वेन्टी पुत्र स्व0 बकरीदी निवासी सराय सिंघई थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को आज दिनांक-09.12.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद अवैध तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर/.315 बोर बरामद कर थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 444-445/2022 धारा  3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त असलम, थाना दरियाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0-442/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा सुसंगठित गिरोह बनाकर अपने लाभ के लिए वाहन चोरी कर उनके नम्बर प्लेट बदलकर विक्रय कर अवैध तरीके से धनोपार्जन किया जाता है। इनके विरुद्ध बाराबंकी में कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!