पुलिस प्रशासन ने पत्थरबाजी के बाद लिया एक्शन, डोडा तस्कर के अबैध कॉम्पलेक्स पर चला बुल्डोजर,
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
पुलिस प्रशासन ने पूर्व में भी डोडा तस्कर के कॉम्पलेक्स को आधा ढहाया था लेकिन आज इसका पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से ध्वस्तीकरण करा दिया,
बदायूं। ककराला कस्बे में शुक्रवार की देर बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने 28 नामजद समेत 300 अज्ञात लोगें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पुलिस ने डोडा तस्कर के कॉम्पलेक्स पर बुलडोजर चला दिया है। आज शनिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थित कॉम्पलेक्स पर पुलिस तीन जेसीबी लेकर पहुंची और डोडा तस्कर के कॉम्पलेक्स को पूरा ढहा दिया। हालांकि इससे पहले मई महीने में पुलिस प्रशासन ने एक करोड़ 65 लाख के कॉम्पलेक्स को आधा ढहाया था। शनिवार को इसे पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। गौरलतब है कि अलापुर इलाके में रहने वाले नजमुल का शहर में भी घर है। घंटाघर पर उसने अपने बेटे अब्दुल्ला के नाम पर कंप्लैक्स बनाया था। साल 2019 में डिग्री कॉलेज की आड़ में नजमुल का डोडा कारखाना पकड़ा गया था। इसके बाद नजमुल फरार हो गया। जबकि उसकी गिरफ्तारी में पुलिस का पसीना छूट गया था। वजह थी कि कुछ सफेदपोश पुलिस कार्रवाई में दीवार बनकर खड़े हो गए थे। नजमुल ने काफी मशक्कत के बाद कोर्ट में सरेंडर किया। यहां से उसे जेल भेजा गया था। जबकि बाद में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। उसके गिरोह के सदस्य पहले ही जेल भेजे गए थे। कॉम्पलेक्स के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी भी मौजूद रहे।
ये है पूरा मामला:- बदायूं जिले के ककराला के वार्ड संख्या 12 निवासी रेहान और उसके भाई अरमान शुक्रवार शाम बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी बीच दातागंज सीओ के नेतृत्व में चल रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान रेहान की बाइक रोकी गयी। पुलिस ने चालान करने की कोशिश की, लेकिन रेहान और अरमान ने पुलिस का विरोध किया। इस दौरान रेहान को मिर्गी का दौरा पड़ गया। जिसके बाद पुलिस दोनों को छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों घर पहुंचे और वहां से लोगों को इकठ्ठा करके ककराला चौराहे पर आ गये। जहां रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों के समझाने के लिये ही जाम खोलने के लिये कहा, लेकिन लोग पीछे हटने को राजी नहीं हुये। इसी बीच लोग पुलिस पर भड़क गये। जिसके बाद भीड़ ने पुलिस फोर्स पर पथराव कर दिया। करीब एक घंटे तक जमकर पथराव किया गया। पुलिस फोर्स के साथ ही इलाके की दुकानों पर जमकर पत्थरबाजी की गयी है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात संभाले। पुलिस ने देर रात ही मुख्य आरोपी समेत छह लोगो को गिरफ्तार कर लिया था।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

