सिविल कोर्ट में हुआ नए प्रशासनिक भवन का शिलान्यास

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। जिले की सिविल कोर्ट में बने नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन व नए रिकॉर्ड रूम के निर्माण का वर्चुअली शिलान्यास किया। इस अवसर पर बाराबंकी के प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक वर्मा, सीनियर हाईकोर्ट जज मनोज मिश्रा ने इलाहाबाद से ही वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से बाराबंकी की न्यायपालिका को गौरवान्वित किया। बाराबंकी के जिला सत्र न्यायधीश रवींद्रनाथ दुबे, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पारिवारिक न्यायाधीश, अपर जिला न्यायधीशों सहित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार व अन्य न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। नए प्रशासनिक भवन व रिकॉर्ड रुम बन जाने से न्यायपालिका के जजों व कर्मचारियों, अधिवक्ताओं तथा वादकारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन अपर जिला जज राजीव माहेश्वरम ने किया। आभार अपर जिला जज आनंद सिंह ने किया।  अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!