बाराबंकी में वरिष्ठों के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता का आयोजन………….

https://www.smnews24.com/?p=5957&preview=true

बाराबंकी जनपद न्यायाधीश श्री राम अचल यादव के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी द्वारा दिनांक-20.02.2020 को मातृ पित्र सदन, फेयरडील ग्रामोघोग सफेदाबाद, तहसील नवाबगंज जनपद बाराबंकी में वरिष्ठों के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता का आयोजन किया गया।शिविर में सचिव नन्द कुमार के अतिरिक्त अपर सिविल जज जू0डि0 सुश्री अर्पिता साहू किार्यालय प्रभारी विपिन सिंह, प्रबन्धक कमलेश कुमार, मातृपित्र सदन के कर्मचारीगण, मोहित वर्मा, आशीष कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नन्द कुमार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार विषय पर बोलते हुए माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के प्राविधानो पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया गया कि समाज में नैतिक मूल्यों की गिरावट के नाते वृद्ध मां बाप के प्रति उपेक्षा एवं तिरस्कार के मामले सामने आ रहे हैं। वृद्धों एवं मां बाप के अधिकारों के तथा इस अवस्था में उनकी उचित देखभाल एवं कल्याण के लिए व्यापक कानूनी उपबन्ध किये गयें है जिसमें वे अपने बच्चों, बेऔलाद होने की दशा में सम्पत्ति के प्रस्तावित उत्तराधिकारियों से भरण पोषण की मांग कर सकते हैं और प्रतिकूल दशा में वृद्धाश्रमों का आश्रय ले सकते हैं। भरण पोषण के अधीन साम्पत्तिक मामलों के अंतरण की दशा में लिखत को निरस्त कराने के लिए भी प्रार्थना पत्र देकर सम्पत्ति वापस प्राप्त कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को प्राप्त निशुल्क विधिक सहायता के उपबन्धों तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रिया कलापों के बारे में भी जानकारी दी गई। लोगों से विवाद को सुलह समझौते द्वारा लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से निपटाये जाने के बारे में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में बताया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रक्षिक्षण पर प्रशिक्षु अपर सिविल जज जू0डि0 सुश्री अर्पिता साहू द्वारा वृद्ध व्यक्तियों को पारिवारिक एवं सामाजिक स्नेह का पात्र बताते हुए परिवार में वरिष्ठ लोगों की महत्ता के विषय में बताया। उन्होने बताया कि आज की पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए अपने वरिष्ठ लोगों के अनुभवों का लाभ उठाना चाहिए। यदि हम अपने आज में अपने बुजुर्गो का सम्मान करते हैं तो निश्चित रूप से अपने लिए सनहरे भविष्य के मार्ग तैयार कर रहें है। यदि हम अपने बुजुर्गो को इधर उधर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर कर रहें तो इसका सीधा मतलब यह है कि हम अपने बुढ़ापे के लिए भी ऐसे भी तैयार रहें।

मोहित वर्मा द्वारा संस्था में रहने वाले बुजुर्गों को प्रचार प्रपत्र वितरित किये गये।

संस्था संलालक एन0एन0 मौर्या ने सभी का आभार व्यक्ति किया। इस अवसर पर सचिव एवं समाज कल्याण अधिकारी द्वारा संस्था में रहने वाले बुजुर्गों को अंगवस्त्र एवं फल वितरित किया गया।

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर से मातृ पित्र सदन के वृद्ध लोग लाभान्वित हुए और उनके द्वारा पुनः ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपेक्षा की गई।
——————–

Don`t copy text!