लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के बाद बार अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने हनुमान मंदिर में जीत का लिया आशीर्वाद
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677
उपचुनाव के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर टिकट के दावेदार करने वाले नेताओं की भारी भीड़ नजर आई वही बाराबंकी जनपद के जिला बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष व नगर पालिका परिषद नवाबगंज से चेयरमैन पद के समाजवादी पार्टी से दावेदारी करने वाले नरेंद्र वर्मा आज लखनऊ प्रदेश कार्यालय पहुंचे इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से आगामी निकाय चुनाव पर चर्चा की और बाराबंकी के नगर पालिका परिषद नवाबगंज से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की बात कहीं,इसके बाद बार अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने सफेदाबाद में स्थित हनुमान मंदिर में सात दिवसीय चल रही श्रीमद्भागवत कथा अमृत वर्षा में पहुंचकर जीत का आशीर्वाद लिया।आपको बता दें बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा विगत 3 वर्षों से नगरपालिका नवाबगंज से चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे हैं इसके साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और हजारों लोगों को समाजवादी पार्टी का सदस्य भी बनाया वही बाराबंकी जिले के तेज तर्रार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चुनाव लड़ने का आशीर्वाद लिया था। अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

