समाज में खेलों से बढ़ता है साम्प्रदायिक सौहार्द: फहीम
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
फतेहपुर, बाराबंकी। युवाओं को खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए। जिससे युवाओं में नई स्फूर्ति आती है क्रिकेट खेल न सिर्फ मनोरंजन है बल्कि युवाओं के लिए बेहतर कैरियर भी है। प्रतियोगिताओं के आयोजन से समाज मे सामाजिक सौहार्द बढ़ता है एवं क्रिकेट या अन्य किसी खेल से स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है। यह बातें नगर क्षेत्र स्थित कर्बला मैदान पर आयोजित स्वर्गीय वैस मेमोरियल क्रिकेट सीरीज के पुरुस्कार वितरण समारोह मे पारिजात आईटीआई के प्रबंधक फहीम सिद्दीकी ने समापन पर कहीं। नगर क्षेत्र के कर्बला मैदान पर आयोजित 5 मैच की सीरीज में हसीब इलेवन की टीम एवं इमारन इलेवन के मध्य खेली गई। सीरीज को हसीब इलेवन ने 3-2 से शानदार जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। वही सीरीज 5वें और अंतिम मैच मे इमरान इलेवन ने पहले खेलते हुए हसीब इलेवन के लिए 54 रन का लक्ष्य रखा जिसे हसीब इलेवन ने 3 विकेट खोकर 6 ओवर मे बड़ी आसानी से पूरा कर लिया। सीरीज मे शानदार प्रदर्शन के लिए मो हसीब को मैन ऑफ दी सीरीज, हाजी शकील को बेस्ट प्लेयर, बेस्ट बैट्समैन एवं बेस्ट बॉलर की ट्राफी मो फुरकान एवं नूर मोहम्मद जोंटी को दी गई। फाइनल मैच का मैन ऑफ दी मैच का पुरुस्कार मनोज कुमार यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया। इस दौरान आयोजक सभासद प्रत्याशी इकबाल द्वारा पुरुस्कार वितरण समारोह मे विजेता टीम हसीब इलेवन के कप्तान हसीब को विनर ट्राफी एवं इमरान इलेवन के कप्तान इमरान को रनर टार्फी प्रदान की गई। पूरी सीरीज मे बेहतरीन अंपायरी करने के लिए मेराज आलम एवं मिन्हाज कामिल को कमेटी पूर्व सभासद नफीसूल हसन द्वारा शाल एवं फहीम सिद्दीकी द्वारा नकद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर हाजी शकील, नफीसुल हसन, मोहम्मद दिलशाद, असलम खान, अलीम शेख, अमन कश्यप, कबीर आलम, नफीस अहमद, रेहान खान व नोमान शेख सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

