ब्लाक समाधान दिवस में ग्राम पंचायत अमदहा में बाबा साहब की प्रतिमा को बदलवाने की मांग

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी मसौली डॉ0 संस्कृता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित ब्लाक समाधान दिवस में ग्राम पंचायत अमदहा में बाबा साहब की प्रतिमा को बदलवाने की मांग भारतीय किसान मजदूर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने की। खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा को दिये गये प्रार्थना पत्र में ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत अमदहा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा काफी पुरानी है तथा प्रतिवर्ष अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनायी जाती हैं। जिसे बदलना समाज के हित में है। वही ग्राम पंचायत खुशहालपुर मजरे याकूतगंज निवासी सन्तोष कुमार पुत्र राम सजीवन ने अवैध रूप से नाली एव खड़ंजा निर्माण के जांच की मांग की है वही चंदवारा गांव की निवासी श्रीमती कलावती पत्नी कल्लू ने परिवार रजिस्टर की मांग की। इस मौके पर अवर अभियंता आरईएस अनिल कुमार सिंह, जेई एमआई आर के प्रकाश, एडीओ पंचायत जानकीराम, ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण कुमार सिंह, विकास पांडेय, आशीष वर्मा, बीना चतुर्वेदी, शैलजा तिवारी, सियाराम, मो0 आकिब जमाल, उत्तम वर्मा सहित अन्य ब्लाककर्मी मौजूद रहे। 

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!