घायल युवक की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली, बाराबंकी। मंगलवार की रात्रि में अज्ञात डीसीएम की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल युवक की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी । मृतक थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसण्डा का निवासी हैं।
बताते चले कि अयोध्या लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से गोण्डा बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले लिंक रोड पर मंगलवार की देर रात्रि में तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात डीसीएम ने प्राइमरी स्कूल के निकट सुरसण्डा निवासी 35 वर्षीय इम्तियाज पुत्र मेराज के जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई जानकारी होते ही परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये जिसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया जिसकी बुधवार को मृत्यु हो गयी। प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने बताया कि मामले की अभी तक कोई तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

