छूटे हुए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित हेतु जागरूक करेंगे: शफी अहमद

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। शुक्रवार 23 दिसंबर 2022 को मानवाधिकार परिषद के प्रवक्ता शफी अहमद के कैंप कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं बैठक में नगर निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट में कटे हुए मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने हेतु अभियान चलाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई जिसमें मानवाधिकार परिषद के प्रवक्ता शफी अहमद की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई एवं डोर टू डोर संपर्क कर मतदाताओं के वोट बनवाने हेतु प्रेरित किया जाएगा इस अवसर पर मानवाधिकार परिषद के प्रवक्ता शफी अहमद ने कहा कि नगर निकाय में इस बार काफी संख्या में मतदाताओं के नाम शामिल नहीं हो पाए एवं काफी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे भी गए हैं जिससे देश के महापर्व मतदाता दिवस पर मतदाताओं को वोट डालने के अधिकार से वंचित रहना पड़ सकता है हम लोग घर घर जाकर मतदाताओं का अवलोकन कर छूते हुए नामों की सूची सहायक निर्वाचन अधिकारी को मतदाता सूची में नाम बढ़ाने हेतु प्रेषित करेंगे एवं उनसे आग्रह करेंगे छूते हुए मतदाता को जल्द से जल्द सूची में बढ़ाया जाए इस अवसर पर मुख्य रूप से बाबू चौधरी, रफत अली खान, राजा खान, महानन्द पाल, ध्रुव, जरीद, तस्लीम, महानंद पाल, इरशाद, लवकुश आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!