देवां में शोभा यात्रा का शुभारंभ………….

रसौली, केसरीपुर व कस्बा देवां में शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा का शुभारंभ संस्था की संचालिका ब्रम्हाकुमारी अनुराधा बहन व चेयरमैन साहब आलम वारसी ने शिवध्वज फहरा कर किया।इस शिवरात्रि रहो नशे से दूर, शिव कर देंगे सुख-शान्ति से भरपूर’ शिव का हुआ है धरा पर आगमन, करो अब अज्ञान निद्रा से जागरण। कलयुग जाने वाला है, सतयुग आने वाला है, आदि नारों के उद्घोष व लिखे स्लोगन से लोगों का मन अपनी ओर आकर्षित किया।बी0 के0 अनुराधा बहन ने कहा कि जीवन में सच्चा सुख-शान्ति प्राप्त करने एवं दुःख, अशान्ति, अनिद्रा, तनाव दूर करने के लिए राजयोग का नियमित अभ्यास करना नितान्त आवश्यक है।

बहन ने कहा कि शिवरात्रि पर जब आक, धतूरा, भांग के साथ-साथ अपने अन्दर के विषय-विकार एवं नशे जैसी बुराइयों को छोंड़ेंगे तभी जीवन में सच्ची सुख शान्ति प्राप्त हो सकेगी।

ब्र0कु0 प्रीति ने कहा कि ईश्वर की सच्ची याद से हम आत्मिक शक्तियों को जागृत कर सकते हैं।

इस अवसर पर सभासद राजकुमार श्रीवास्तव, मनोज, राजकुमार जायसवाल, श्याम, प्रदीप, रामसेन, पुष्पलता, रेनू, शिवदेवी व शिवम उपस्थित रहे।

Don`t copy text!