महिला बन्दियो एवं उनके साथ रह रहे 05 बच्चो को बिस्कुट एवं अध्ययन हेतु ‘पवित्र शास्त्र’ पुस्तक का वितरण………….
https://www.smnews24.com/?p=6072&preview=true
बाराबंकी दिनाॅक-22.02.2020 को स्वयंसेवी संस्था ‘‘कोनेक्ट फाउन्डेशन’’ गोमती नगर, लखनऊ के सदस्य अथुई, जूलिया, चोन-चोन, बेन्जमिन एवं भूपेन्द्र द्वारा जिला कारागार, बाराबंकी मे निरूद्ध महिला बन्दियो एवं उनके बच्चों एवं किशोर बैरक मे निरूद्ध बन्दियो के समक्ष परमपिता प्रभु ईशू के शान्ति संदेश की प्रस्तुति की गयी तथा महिला बैरक मे निरूद्ध 57 महिला बन्दियो एवं उनके साथ रह रहे 05 बच्चो और 21 किशोर बन्दियो को बिस्कुट एवं अध्ययन हेतु ‘पवित्र शास्त्र’ पुस्तक का वितरण किया गया।

साथ ही संस्था द्वारा कनाडा से प्रशिक्षण प्राप्त टेªनर के माध्यम से शुद्ध पेयजल हेतु महिला बैरक एवं किशोर बैरक मे कुल दो अदद ‘‘बायोसैण्ड वाटर फिल्टर’’ की स्थापना की गयी। जेल अधीक्षक श्री आर0के0 जायसवाल ने संस्था द्वारा किये जा रहे जनोपयोगी कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर जेलर श्री संतोष कुमार, उप जेलर श्री राजेश कुमार वर्मा, श्री आशुतोष मिश्रा, कुलदीप कुमार दास व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेे।

