हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने के लिए साजिशे करते रहते हैं एआईएमआईएम के नेता i
https://www.smnews24.com/?p=6076&preview=true
बाराबंकी दिनांक 22.02.2020 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाराबंकी के पूर्णकालिक विस्तारक मोहम्मद तकी ने कहा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के नेता और महाराष्ट्र से विधायक वारिस पठान पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। वारिस पठान और उनके पार्टी के और भी बहुत से नेता हमेशा से हिन्दू मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने के लिए साजिशे करते रहते हैं और भड़काऊ भाषण देते है, इन सब को अगर हमारा भाईचारा नहीं पसंद तो यहाँ से किसी और देश चले जाए इनके जैसो के लिए हमारे भारत में कोई स्थान नहीं है।
उसी रैली में असदुद्दीन ओवैसी के सामने एक लड़की पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाती है, यह सब इनकी पार्टी की सोची समझी साजिश है।
इनकी पार्टी के ही नेता और असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबर उद्दीन भी कई भड़काऊ भाषण दे चुके हैं।
मोहम्मद तकी ने कहा मैं चुनाव आयोग से निवेदन करूँगा की इनकी पार्टी एआईएमआईएम को निलंबित कर देना चाहिए।

