मसौली, बाराबंकी। शनिवार को शिक्षा क्षेत्र मसौली के स्कूल प्रमुखों एवं शिक्षकों की समग्र उन्नति के लिए राष्ट्रीय पहल निष्ठा प्रशिक्षण के तीसरे बैच के प्रथम दिन का शुभारंभ दयानन्द महाविद्यालय शेरपुर(मसौली) में खंड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बीईओ श्री पटेल ने कहा कि बैच के प्रशिक्षण में प्रधान शिक्षक एवं सहायक शिक्षक नवीन ऊर्जा के साथ भाग ले रहे हैं। यह निष्ठा प्रशिक्षण शिक्षकों को जहां सकारात्मक सोच से युक्त करता है, वहीं उन्हें अपने अधिगम में तकनीकी उपकरणों को करने के लिए प्रेरित भी करता है।उन्होंने कहा कि जो गतिविधि और चर्चा इस प्रशिक्षण मे किया जाएगा, उसे धरातल पर उतारने की जरूरत है। इस प्रशिक्षण में 50-50 शिक्षकों का तीन बैच बनाकर ट्रेनिग दी जा रही है। बीईओ उदय मणि पटेल द्वारा कला, समेकित शिक्षा व आईसीटी शिक्षा की नई पहले नेतृत्व क्षमता के विकास पर बल दिया गया। ट्रेनिंग माड्यूल से प्रतिभागी शिक्षकों को निष्ठा प्रशिक्षण की उपयोगिता बताते हुए प्री टेस्ट सर्वे एवं प्रतिपुष्टि की ऑनलाइन फीडिंग की भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। एसआरपी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा अनुमोदित व एनसीईआरटी द्वारा संचालित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन रजिस्ट्रेशन,ऑन लाइन प्री टेस्ट सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। के आर पी गरिमा मिश्रा व एकता मिश्रा द्वारा समग्र शिक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। केआरपी रिचा वर्मा,शैलेन्द्र वर्मा व शिल्पी वर्मा द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के विषय में जानकारी दी गयी। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, मेवालाल, रामपाल, अरविन्द कुमार वर्मा, अस्फी किदवाई सहित सत्र में 150 शिक्षक एव शिक्षिकाएं मौजूद रहे।सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
Related Posts

