बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए 2 दिग्गजों के बीच सीधा मुकाबला 73 मतदाता 11:00 से सोमवार को मतदान करेंगे
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
सहसवान। वर्ष 2023 के लिए बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के सोमवार को होने वाले एकमात्र अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा अध्यक्ष पद के लिए एक पूर्व बार अध्यक्ष सहित दो प्रत्याशियों के मध्य कड़ा मुकाबला है जबकि नाम वापसी के उपरांत महासचिव पद के लिए सत्यभान सिंह तथा उपाध्यक्ष पद के लिए राधे कृष्ण महेश्वरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया I एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर अनेक पाल सिंह एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रुकुम सिंह यादव सूरज पाल सिंह यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे जो उन्होंने नाम वापसी के दिन अपने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए जिससे अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले महावीर सिंह यादव तथा अतर सिंह के मध्य सीधा मुकाबला होगा वही महासचिव पद के लिए सत्य भान सिंह उपाध्यक्ष पद के लिए राधे कृष्ण महेश्वरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर लिया गया I एल्डर कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि बार एसोसिएशन चुनाव में 91 मतदाता है परंतु बार काउंसिल के निर्देश पर जिन वोटरों के पास सीओपी नंबर होगा ऐसे 73 मतदाता हैं जिनके पास सी ओ पी नंबर है सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान में 73 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे I उन्होंने बताया मतदान सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से 3:00 बजे तक होगा तत्पश्चात मतगणना मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित कर दिया जाएगा मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

