महावीर सिंह अध्यक्ष, सत्यभान बने महासचिव।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। बार एसोसिएशन चुनाव में सोमवार को मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर महावीर सिंह यादव ने अतर सिंह शाक्य को तीन वोटों से हरा कर जीत दर्ज की। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
एल्डर कमेटी चेयरमैन अनेक पाल सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे बार भवन में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। कुल 73 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे के बाद मतगणना हुई। इसमें महावीर सिंह यादव को 38 और अतर सिंह शाक्य को 35 मत प्राप्त हुए। महावीर सिंह यादव को विजयी घोषित किया गया। एल्डर कमेटी चेयरमैन ने बताया कि एकल नामांकन होने के कारण महासचिव पद पर सत्यभान सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राधाकृष्ण माहेश्वरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरेश बाबू शर्मा और सह सचिव प्रशासन पद पर बादाम सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर श्याम बाबू सक्सेना, जितेंद्र सिंह यादव,जावेद अहसन, सूरज पाल सिंह यादव, महेंद्र सक्सेना, हरेंद्र सिंह यादव, शक्ति शंकर कुदेशिया, रामभरोसे शाक्य, मजाहिर अली, आसिम अली आदि मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

