पालिका द्वारा दुकानों के किराए मैं की गई बेतहाशा वृद्धि से परेशान व्यापारियों ने प्रदेश मंत्री को सौंपा ज्ञापन प्रदेश मंत्री ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन पत्र देकर किराए की वृद्धि वापस लिए जाने का अनुरोध किया।

 

सहसवान। नगर पालिका परिषद बोर्ड द्वारा पालिका दुकानों के किरायों में बेतहाशा की गई वृद्धि से परेशान व्यापारियों ने प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री दीक्षा महेश्वरी को ज्ञापन देकर दुकान के किरायों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग का एक ज्ञापन सौंपा जिस पर प्रदेश मंत्री ने अधिशासी अधिकारी से वार्ता करते हुए उन से अनुरोध किया कि वह बोर्ड द्वारा दुकानों के किरायों में की गई बेतहाशा वृद्धि को वापस लेकर पूर्व में चले आ रहे किराए को लागू करें जिससे व्यापारियों को राहत मिल सके I
ज्ञात रही नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के बाजार विल्सन गंज में छोटी बड़ी 376 दुकानें हैं नगर पालिका वसूलती है पालिका अध्यक्ष ने 4 नवंबर वर्ष 2020 को बोर्ड सदस्यों की बुलाई गई बैठक में सहमति के उपरांत नगर पालिका की दुकानों के किरायेदारों का किराया ₹2000 प्रति माह कर दिया जिसका व्यापारी एक लंबे समय से विरोध करते चले आ रहे हैं परंतु तत्कालीन पालिका अध्यक्ष व बोर्ड ने व्यापारियों की समस्या का समाधान करना मुनासिब नहीं समझा I पालिका द्वारा व्यापारियों को किराया वसूले जाने का नोटिस मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया नोटिस में बकाया राशि दर्ज करते हुए बकाया राशि तत्काल जमा करने के निर्देश ब जमा न करने पर आरसी काट देने की धमकी दी गई I
पालिका द्वारा दुकानों की किराया वसूली के भेजे गए नोटिस से परेशान व्यापारियों ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी व नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी से मिलकर उन्हें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष जहांगीर अली ने एक ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारियों को हित देखते हुए पालिका द्वारा दुकानों के किराए में की गई बेतहाशा वृद्धि वापस लिए जाने की मांग की ज्ञापन मिलते ही महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी कई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार से वार्ता करते हुए उन्हें पालिका द्वारा नगर पालिका की दुकानों के किरायों में की गई बेतहाशा वृद्धि वापस लिए जाने का अनुरोध किया उन्होंने पत्र में बताया कि नगर का व्यापारी वर्ष 2020 में आए कोरोना बीमारी से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है व्यापारियों के कारोबार पूर्ण रूप से छिन्न-भिन्न हो गया है जिसके कारण व्यापारी परेशान हैं अतः जनहित में व्यापारियों के हितार्थ पालिका द्वारा व्यापारियों की दुकानों के किराए में की गई बेतहाशा वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी पूर्ण रूप से टूट जाएगा इसलिए पालिका द्वारा दुकानों में की गई बेतहाशा वृद्धि को तत्काल वापस लेकर व्यापारियों को राहत प्रदान की जाए जिससे कोरोना काल में व्यापार से टूटे हुए व्यापारी उबर सकें I
इधर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी के द्वारा अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार को दिए गए ज्ञापन और पत्र पर अधिशासी अधिकारी ने कहा कि बोर्ड भंग होने के उपरांत जिला अधिकारी द्वारा 3 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है कमेटी को उपरोक्त ज्ञापन और पत्र भेजा जाएगा कमेटी जो भी निर्णय लेगी तथा जो भी आदेश प्राप्त होगा उसके मुताबिक कार्य किया जाएगा इस मौके पर भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता तथा व्यापारी गण मौजूद थे I

मुकीम अहमद (एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!