विभिन्न ढाबों पर संचालकों को अपशिष्ट को वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करने बारे में जागरूक किया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली स्वच्छ ढाबा अभियान को लेकर पालिका कर्मियों ने मंगलवार को नगर के विभिन्न ढाबों पर संचालकों को अपशिष्ट को वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करने बारे में जागरूक किया। पांच जनवरी से प्रारंभ हुआ उक्त अभियान आगामी 12 जनवरी तक चलेगा। राजस्व निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान ढाबा संचालकों को एक, तीन व पांच स्टार की रेटिंग प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी 13 जनवरी से 20 मार्च तक ढाबों की मानिटरिंग की जाएगी। 21 मार्च से 31 मार्च तक ढाबों को रेटिंग के मुताबिक पुरुस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर लिपिक विकास बाबू, जितेन्द्र, अभय, सागर, अमित, नितिन, अनमोल आदि मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

